Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Top location to live in nh24
एनएच-24 पर सफर करना हो जाएगा शानदार!  पीएम करेंगे शुभारंभ ! बृहस्पतिवार को साल के आखिरी दिन और नव वर्ष की पूर्ण संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का श्रीगणेश करने जा रहे हैं। एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस परियोजना को देश में हाईवे/एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है। ताकि लोगों को दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। इसके पूरा होने पर दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर के लाखों वाहन चालकों की कठिनाइयों का निवारण होने की उम्मीद है। एनएच-24 के चौड़ीकरण की परियोजना देश में अपने किस्म पहली अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे सह हाईवे परियोजना होगी। इसके तहत ढाई साल के भीतर निजामुद्दीन से यूपी बार्डर होकर डासना और हापुड़ के बीच चलने वाले वाहन चालकों को 14 लेन का रास्ता उपलब्ध होगा। इसके बीच में छह लेन का एक्सप्रेसवे और दोनों ओर चार-चार लेन (कुल आठ लेन) का हाईवे होगा। पूर्णतः अंतरराष्ट्रीय मानकों पर क्रियान्वित होने वाली इस परियोजना के तहत अनेक छोटे-बड़े ओवरब्रिजों के अलावा कई अंडरब्रिज व फुट ओवरब्र...